विदेश यात्रा : प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाशिंगटन, विदेशी धरती पर स्वागत के लिए उमड़े लोग ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के अमेरिका पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का विशेष विमान वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर हल्की बारिश के बीच उतरा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से छाता लेकर बाहर निकले और लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री के साथ विशेष विमान में एनएसए अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला समेत सरकार के उच्च अधिकारी भी पहुंचे हैं।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। उनके साथ रक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर अनूप सिंघल, एयर कमोडोर अंजन भद्र, नौसेना कोमोडोर निर्भया बापना और अमेरिकी उप प्रबंधन और संसाधन मंत्री टीएच ब्रायन मैककॉन ने स्वागत किया।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री का यह दौरा हो रहा है। पीएम मोदी बुधवार को राजधानी दिल्ली से एयर फोर्स-1 बोईंग 777-337 ईआर विमान से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वह शुक्रवार को अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन से आमने-सामने मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को ही बाइडन क्वाड देशों के पहले सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस सम्मलेन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी भाग लेंगे।

और पढ़े  अमेरिका: फ्लोरिडा में विमान हादसा, रिहायशी इलाके के पास निजी जेट क्रैश, प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत
  • Related Posts

    गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम

    असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल…

    हिंसक प्रदर्शन से बिगड़े देश के हालात- ?बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर

    बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका और आसपास के औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं। कई…