रुड़की- विजिलेंस की कार्रवाई, सिविल अस्पताल में 20000 की रिश्वत लेते डॉक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

 

रुड़की सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की के सिविल अस्पताल में ज्वॉइन किया था। इससे पहले डॉक्टर मसूरी में तैनात था।

बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने के आरोप में पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की गई।

तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने डॉक्टर को इमरजेंसी में मौके पर ही दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में भी चर्चा का माहौल बना रहा। आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। 

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जाएगा कि डॉक्टर पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। वहीं, घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: हद्वय गति रुकने से गढ़वाल राइफल्स में तैनात सूबेदार की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…