उत्तराखंड शिक्षक संघ चुनाव- नतीजे जारी, जयदीप रावत गढ़वाल मंडल अध्यक्ष और मनमोहन चौहान मंडलीय मंत्री निर्वाचित

Spread the love

राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल के द्विवार्षिक अधिवेशन में मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें जयदीप रावत सर्वाधिक 1154 मत पाकर मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दून विश्वविद्यालय रोड पर आयोजित शिक्षक अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई और रात नौ बजे बाद चुनाव नतीजे घोषित किए गए। जिसमें मंडलीय मंत्री पद पर सबसे अधिक 935 मत पाकर मनमोहन सिंह चौहान मंडलीय मंत्री निर्वाचित हुए।

 

जबकि उपाध्यक्ष पुरुष के पद पर सुबोध नेगी, महिला उपाध्यक्ष पद पर अंजू रानी शर्मा, संयुक्त मंत्री पुरुष पद पर मक्खन लाल शाह, महिला संयुक्त मंत्री पद पर डॉ अर्पणा रावत, संगठन मंत्री पुरुष पद पर आशीष शुक्ला, महिला संगठन मंत्री पद पर डॉ प्रमिला रानी और आय-व्यय निरीक्षक के पद पर दीपक नौटियाल निर्वाचित हुए। इसके बाद विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।


Spread the love
और पढ़े  ऑपरेशन 'गैंग बस्ट': दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा गोगी गैंग का बदमाश, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love