रील विवाद…पूर्व CM हरीश रावत का BJP मुख्यालय कूच, कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, धरने पर बैठे

Spread the love

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज सोशल मीडिया पर वायरल एआई से बनाए गए वीडियो के विरोध में भाजपा मुख्यालय तक एकांकी मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझाेंक भी हुई। वहीं, हरीश रावत सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि समाज में झूठ फैलाने के लिए उनका एआई के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित किया।

कहा प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं से कुछ विभागों की भर्ती कराने का वादा किया था। लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। सरकारी नौकरी की आस लगाए युवाओं की उम्र पार होती जा रही है। उन्होंने चेताया कि सरकार ने एक माह के अंदर अपने वादे को पूरा करने के लिए आगे नहीं बढ़ी तो 30 जनवरी, 2026 को गांधी पार्क में 24 घंटे का धरना दूंगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मुख्य सचिव ने की बैठक, मानसून से पहले सड़कें गड्ढामुक्त करने के निर्देश, कहा- अलर्ट मोड पर रहें
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love