अंकिता हत्याकांड- सुरेश राठौर का सनावर और कांग्रेस पर सीधा हमला, लगाए कई आरोप, कहा- मेरे साथ ब्लैकमेलिंग हुई

Spread the love

रिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। राठौर ने कहा कि उर्मिला सनावर खुद को उनकी पत्नी बताकर सोशल मीडिया के जरिए उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि सनावर के पास कोई वैधानिक दावा है तो उसे अदालत में साबित करे, न कि सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी कर उन्हें बदनाम करे।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद के पीछे एक सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद उनके परिवार को तोड़ना और उनकी राजनीतिक साख को चोट पहुंचाना है।

कहा कि उन्हें कालनेमी जैसे शब्दों से जोड़कर बदनाम किया गया और ज्वालापुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे 50 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग की गई, जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- CM धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, सभी को दी शुभकामनाएं
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    टिहरी: नौकरी से निकाले जाने पर आक्रोशित हुआ कर्मचारी, BSNL टावर पर चढ़ा, मची अफरा तफरी

    Spread the love

    Spread the loveनई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उप निबंधक घनसाली तहसील में नौकरी से निकाले जाने से आक्रोशित कर्मचारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया।…


    Spread the love