आज पूरे प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित, बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी

Spread the love

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर शनिवार को राजधानी के सभी बेसिक और माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षण ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से घोषित अवकाशों की सूची में 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर छुट्टी शामिल की गई है। इस आधार पर सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

 

एडेड महाविद्यालयों के 115 शिक्षकों को मिला एकल तबादला

उच्च शिक्षा विभाग ने लंबे समय से इंतजार कर रहे अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों के शिक्षकों को एकल तबादले का लाभ दिया है। इसके तहत 115 शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला है। इसमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एकल तबादले की अनुमति दोनों महाविद्यालयों के प्रबंध तंत्र की अनापत्ति के आधार पर दी गई है। इससे संबंधित पूरा उत्तरदायित्व संबंधित प्रबंध तंत्र का होगा। इस संबंध में कोई भी सूचना गलत पाए जाने पर एकल तबादले का आदेश स्वत: निरस्त माना जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  राहत के साथ आफत लाई बारिश: नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर भरभराकर ढहा, एक शख्स हुआ घायल
  • Related Posts

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी…


    Spread the love