अंकिता हत्याकांड:- उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने आरोपों को बताया आपराधिक साजिश, गृह सचिव को 28 नामों के साथ भेजा पत्र

Spread the love

अंकिता हत्याकांड में उर्मिला सनावर की वायरल वीडियो में नाम आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने सचिव गृह को पत्र भेजा है। उन्होंने इसे आपराधिक साजिश कराते देते हुए मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक सामग्री हटवाने व प्रसार पर प्रतिबंध का अनुरोध किया है।

सचिव गृह को भेजे पत्र में दुष्यंत गौतम ने कहा है कि वह देशभर में आमजन के बीच एक प्रतिष्ठित सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि एक आपराधिक साजिश के तहत कुछ आपराधिक तत्वों ने एक फर्जी और मनगढ़त ऑडियो रिकॉर्डिंग तैयार की है। इस आपराधिक साजिश को आगे बढ़ाने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया पर ऐसी घृणित, दुर्भावनापूर्ण और झूठी सामग्री फैला रहे हैं।

 

उन्होंने उर्मिला सनावर समेत 28 फेसबुक आईडी, उनके ई-मेल और फोन नंबर के अलावा नौ इंस्टाग्राम हैंडल, आठ यूट्यूब चैनल और दो एक्स हैंडल का नाम भी इस पत्र में शामिल किया है, जिन पर यह सामग्री प्रसारित की जा रही है।

सचिव गृह को लिखे पत्र में संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार चैनलों को इस तरह की सभी सामग्री को हटाने, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने इन सभी सोशल मीडिया अकाउंट से डाउनलोड की गई सामग्री को पत्र के साथ संलग्न कर पेन ड्राइव में भेजा है।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- कोसी रेंज का बुज़ुर्ग तेंदुआ...जंगल भेजना खतरनाक, अब विभाग की देखरेख में होगा जीवन-यापन
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love