Army: अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे जवान? भारतीय सेना ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें

Spread the love

 

भारतीय सेना ने अपने जवानों के लिए सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल पर नई नीति जारी की है। इसमें साफ किया गया है कि सेना के कर्मी किस तरह सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूचना के मुताबिक, इंस्टाग्राम जैसे एप्स का इस्तेमाल अब केवल जानकारी देखने और निगरानी करने के लिए किया जा सकेगा। जवान इंस्टाग्राम पर कोई कमेंट या अपनी राय साझा नहीं कर सकते। वहीं, स्काइप, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स पर सामान्य और गैर-संवेदनशील जानकारी साझा करने की अनुमति दी गई है।

लेकिन ऐसी जानकारी केवल पहचान वाले लोगों के साथ ही साझा की जा सकती है। किसी को सही पहचान कर जानकारी भेजने की जिम्मेदारी उपयोगकर्ता की होगी। इसके अलावा, यूट्यूब, एक्स, क्वोरा और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर केवल जानकारी पाने या सीखने के लिए देखा जा सकता है। इन प्लेटफॉर्म पर कभी भी खुद का कंटेंट अपलोड नहीं किया जा सकता।

 

वहीं लिंक्डइन का इस्तेमाल केवल रिज़्यूमे अपलोड करने या नौकरी/कर्मचारी संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए किया जा सकेगा। सेना अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जवानों की सुरक्षा और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  कोलकाता में हादसा: तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 लोगों के मारे जाने की आशंका, कई लोग अभी भी फंसे
  • Related Posts

    पूर्वोत्तर में बारिश बनी आफत: असम में पुल बहा, अरुणाचल में भूस्खलन से हालात बिगड़े, कई इलाकों का संपर्क टूटा

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम में बाढ़ के तेज बहाव में 300 मीटर लंबा लोहे…


    Spread the love

    सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा-: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveसऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब छह…


    Spread the love