Death: कनाडा में भारतीय की हत्या, टोरंटो में 20 वर्षीय शिवांक गोलीबारी का शिकार, दूतावास ने जताया दुख

Spread the love

 

नाडा के टोरंटो में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की मौत हो गई। टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को टोरंटो विश्वविद्यालय के स्कारबोरो परिसर के पास हुई गोलीबारी में 20 वर्षीय भारतीय डॉक्टरेट छात्र शिवांक अवस्थी की हत्या पर दुख जताया।

दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘टोरंटो विश्वविद्यालय के स्कारबोरो परिसर के पास हुई एक घातक गोलीबारी की घटना में युवा भारतीय डॉक्टरेट छात्र शिवांक अवस्थी की दुखद मृत्यु पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं।’ भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘इस मुश्किल वक्त में दूतावास शोक संतप्त परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में सभी जरूरी सहायता दे रहा है।’

 

गोली मारकर फरार हुए संदिगध हमलावर
पुलिस ने बताया कि अवस्थी को 23 दिसंबर को हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में गोली मारी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र को जमीन पर पड़ा हुआ पाया। शिवांक को वहीं पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जांचकर्ताओं ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध फरार हो गए थे।

 

पुलिस की ओर से इलाके की तलाशी के दौरान परिसर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। इस हत्या के साथ टोरंटो में इस साल की 41वीं हत्या दर्ज की गई है। इस हत्या ने टोरंटो स्कारबोरो विश्वविद्यालय के छात्रों में डर और गुस्सा भर दिया है।

कैंपस में दिनदहाड़े मारी गई शिवांक को गोली
रेडिट पर एक पोस्ट में एक छात्र ने बताया कि शिवांक अवस्थी को कैंपस वैली के अंदर दिनदहाड़े गोली मार दी गई। यह इलाका छात्रों द्वारा खूब इस्तेमाल किया जाता है और विश्वविद्यालय की ओर से अक्सर इसका जिक्र किया जाता है। शिवांक अवस्थी की पहचान जीवन विज्ञान के तीसरे वर्ष के छात्र के रूप में हुई थी।

और पढ़े  पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग- कंधार के आसमान पर मंडरा रहे पाकिस्तानी जेट

हाल ही में एक और भारतीय नागरिक की टोरंटो में हत्या कर दी गई थी। 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की हत्या के सिलसिले में पुलिस टोरंटो निवासी अब्दुल गफूरी की तलाश कर रही है।सीबीसी न्यूज़ के अनुसार पुलिस ने कहा कि यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा नजर आता है। टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वह हिमांशी खुराना के परिवार की सहायता कर रहा है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    रबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का माल जलकर राख

    Spread the love

    Spread the love   हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चामड़ गेट चौकी इलाके में रंगभरी होली के दिन रबर फैक्टरी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।…


    Spread the love

    The Bonus Market Closing: शेयर बाजार 1122 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद; रुपया भी सर्वकालिक निचले स्तर पर

    Spread the love

    Spread the love   शेयर  बाजार में ऐसा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दीं. दिन की शुरुआत तेज गिरावट से हुई, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा…


    Spread the love