देहरादून- रील विवाद…पूर्व CM हरीश रावत ने भाजपा पर लगाए आरोप, FIR दर्ज कराने पहुंचे थाने 

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनकी एआई से बनी वायरल रील को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए और प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वह एफआईआर दर्ज कराने नेहरू कालोनी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया है।

कहा कि हरीश रावत ने कहा था कि उन्होंने कहा कि 2017 में भी भाजपा ने झूठ बुलवाया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए छुट्टी करवाएं। 2022 में भी झूठ बोला। कहा कि कांग्रेस ने कहा कि सत्ता में आएंगे तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी खुलवाएंगे। अब एआई का सहारा लेकर मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। अब मैंने प्रमाण दो यात्रा निकाली, लेकिन उनके पास कोई उत्तर नहीं दिया है।

 

मुझे देश द्रोही बताया जा रहा है। पाकिस्तान को सूचनाएं देने वाला बताया जा रहा है। एआई से प्रपंच रचकर भाजपा फिर से झूठ का सहारा ले रही है। इस बार मैंने तय किया कि प्राण तो चले जाएंगे, मगर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करूंगा। भाजपा के झूठ की हांडी को इस बार हम किसी भी कीमत पर चढ़ने नहीं देंगे।

बता दें कि एआई से बनी इस रील की शुरुआत में रावत कहते दिख रहे हैं, मुस्लिम शरणम गच्छामि, मजार शरणम गच्छामि, लव जिहाद शरणम गच्छामि” (मैं मुसलमानों की शरण में जाता हूं, मैं मजारों की शरण में जाता हूं, मैं ‘लव जिहाद’ की शरण में जाता हूं)। इसके बाद की तस्वीरों में एक मजार का निर्माण और कुछ लोग मुस्कुराते हुए और उत्तराखंड की देवभूमि’ को ‘मजारों की भूमि में बदलने के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून- चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव, 50 लाख ने किए दर्शन, बीकेटीसी अध्यक्ष बोले-सुगम दर्शन कराना प्राथमिकता

रील के आखिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस और बुलडोजर के साथ चलते हुए दिख रहे हैं। 29 सेकंड की इस रील में कहा गया है, सत्ता की लालच में अंधी कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ कुर्सी की परवाह की है, भले ही इसके लिए देवभूमि की पवित्रता से समझौता करना पड़े। वोट बैंक की राजनीति के लालच में, कांग्रेस ने पहाड़ों की डेमोग्राफी को पूरी तरह से बदल दिया था, लेकिन अब और नहीं।

  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…