दफ्तर में RDX बम रखे हैं, धमाकों से पहले खाली करें, बाड़मेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी

 

राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर के कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद बाड़मेर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं। कलेक्ट्रेट के सरकारी ईमेल पर धमकी भरा मेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय में सोमवार रात 10:45 बजे एक मेल आया था। इसमें तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित अभिनेता रजनीकांत के घर सहित बाड़मेर कलेक्ट्रेट ऑफिस को मंगलवार को उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा था कि कलेक्ट्रेट परिसर में तीन RDX बम लगाए गए हैं, धमाकों से पहले परिसर खाली करा दें।

 

उसके बाद सुबह जिला कलेक्टर के पीए ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। डॉग स्क्वाड सहित सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की आवाजाही को बहाल किया गया।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट: हिरासत में लिया तो 24 घंटे में पेश करना होगा मजिस्ट्रेट के सामने, नहीं चलेगी पुलिस की मनमानी
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…