ठंड की मार- 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश, जानें इस जिले में कब खुलेंगे विद्यालय

ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण जिला प्रशासन की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया है। 24 दिसंबर बुधवार से 30 दिसंबर तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेशों का पालन न करने वाले विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनपद में कई दिनों से लगातार ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कोहरे और गलन ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अत्यधिक ठंड होने के चलते जिलाधिकारी ने पहले ही सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया था। सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं ठंड कम न होने के चलते अब स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी यूपी बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा दी गई।

और पढ़े  बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?
  • Related Posts

    नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल,भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं, इसलिए उन्हें हर युद्ध के लिए एक यानी कुल…

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आज: लाडो लक्ष्मी का दायरा 3 लाख तक बढ़ाने पर होगी चर्चा

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की आज होने वाली बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके तहत सालाना एक लाख रुपये तक की पारिवारिक आय…