बड़ा हादसा: 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, उत्तर प्रदेश से कुरुक्षेत्र आए थे सभी

 

कुरुक्षेत्र में पिपली रोड स्थित होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट में रात के समय कमरे में अंगीठी के कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्टर्लिंग रिसोर्ट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रात के समय एक कमरे में रंग रोगन करने वाली लेबर क्लास के पांच लोग एक कमरे में सोए हुए थे।

 

सुबह कमरे में नहीं हुई कोई हरकत

सुबह जब इस कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ की ओर से कमरे की खिड़की से देखा गया। कोई हरकत न होने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर एसएचओ सिटी दिनेश राणा, सेक्टर 7 चौकी इंचार्ज कमल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया।

 

पेंट करने सहारनपुर से आई थी लेबर 

होटल के सुपरवाइजर उपेंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का ठेकेदार नूर अपनी लेबर के साथ पेंट का काम करने आया था। रात को वे कमरे में सोए थे। सुबह जब सफाई कर्मी ने उन्हें बताया कि इस कमरे से कोई बाहर नहीं निकला है तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया फिर खिड़की से झांककर देखा तो कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

परिजनों के पहुंचने पर करवाया जाएगा पोस्टमार्टम 

थाना शहर दिनेश राणा का कहना है कि सभी लोगों का परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पहली दृष्टि में पांच लोगों की मौत का कारण दम घुटना है। कमरे में महज एक खिड़की व दरवाजा है जिसे बंद कर पांचों लोग सोए थे।

और पढ़े  नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक मौत से लड़े, फिर थम गई सांसें, ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक शानदार रहा सफर

बंद कमरे में अंगीठी जलाना खतरनाक 

बता दें कि सर्दियों में लोग ठंड से बचाव के लिए अंगीठी या अलाव जलाते हैं या फिर इलेक्ट्रिक रूम हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं। बंद कमरे में इन चीजों को रखने से कई तरह की परेशानियां होती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, बंद कमरे में कभी भी आग जलाकर या ब्लोअर या फिर रूम हीटर नहीं रखना चाहिए क्योंकि, कमरे में मौजूद ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। इसके कारण व्यक्ति का दम घुटने लगता है और बेहोशी की हालत में व्यक्ति की मौत हो जाती है।

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

    पर्दे पर हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता भर देने वाले हिंदी व मराठी फिल्मों के अभिनेता नाना पाटेकर (75) नहीं रहे। अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाने…