उत्तराखंड हाईकोर्ट: नैनीताल जिपं चुनाव मामले में सीबीसीआईडी से मांगी प्रगति रिपोर्ट, अगली सुनवाई 29  को 

Spread the love

 

त्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल के मामले में आईजी सीबीसीआईडी को जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 दिसंबर की तिथि नियत की है।

मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। आईजी सीबीसीआईडी अरुण मोहन जोशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को अवगत कराया कि पूरे मामले की जांच जारी है। इस पर खंडपीठ ने अब तक की गई जांच की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट अगली सुनवाई में प्रस्तुत करने को कहा। मामले के अनुसार 14 अगस्त 2025 को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

 

आरोप है कि चुनाव के दौरान पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया गया जिस पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू की थी। इसी प्रकरण में जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट ने भी उच्च न्यायालय में अलग से याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में एक मतपत्र में ओवरराइटिंग की गई जिसके आधार पर उसे अमान्य घोषित कर दिया गया। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी। अब हाईकोर्ट सीबीसीआईडी की जांच प्रगति रिपोर्ट के अवलोकन के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 22 जुलाई से शुरू होगी अंक सुधार परीक्षा
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love