हल्द्वानी- बसंत विहार में जल संकट, 3 हजार लोग प्रभावित, जल संस्थान पर अनदेखी का आरोप

Spread the love

 

 

ल्द्वानी शहर के वार्ड-50 आदर्शनगर मुखानी के बसंत विहार में पेयजल संकट बना हुआ है। इससे तीन हजार की आबादी प्रभावित हो गई। रविवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने जल संस्थान पर अनदेखी का आरोप लगाया। इसकी भनक लगते ही जल संस्थान का लाइनमैन मौके पर पहुंचा और जल्द पेयजलापूर्ति दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी बांटा गया तब जाकर लोग शांत हुए।

पार्षद नीमा भट्ट ने बताया कि जगन्नाथ विहार, बसंत विहार फेस वन व टू, गणेश विहार, मित्र काॅलोनी और शिवपुरम में चार दिन से पेयजलापूर्ति ठप है। जिन लोगों के पास पानी की स्टोरेज है उनका तो काम चल रहा है लेकिन अधिकतर लोग इससे प्रभावित हैं। जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्हें भी समस्या की वजह पता नहीं है। बताया गया कि पूर्व में यहां पेयजल लाइन के लिए खोदाई की गई थी, इस दौरान पानी की लाइन के क्षतिग्रस्त होने की संभावना जताई जा रही है।

 

नहर कवरिंग से पहले पेयजल लाइन शिफ्टिंग शुरू
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे केनाल सर्विस रोड पर नहर को कवर किया जाना है। सिंचाई विभाग करीब 19 करोड़ की लागत से यह काम करेगा। इससे पहले जल संस्थान ने टीपीनगर तिराहे तक दो किमी पेयजल लाइन की शिफ्टिंग कार्य रविवार से शुरू कर दिया है। यहां चार और ढाई इंच व्यास वाली लाइन शिफ्ट होनी है। जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि 10 दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

नैनीताल रोड पर टूटी पेयजल लाइन
हल्द्वानी। शहर में चार दशक पहले बिछी पेयजल लाइनें जवाब देने लगी हैं। नैनीताल रोड पर कालूसिद्ध मंदिर के निकट 12 इंच की व्यास वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बरेली रोड और रामपुर रोड की कुछ कॉलोनियों में पेयजलापूर्ति प्रभावित है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार सोमवार शाम तक लाइन जोड़ दी जाएगी।

66 बसंत विहार में गौला वाले पानी की सप्लाई है। लोगों की शिकायत पर टैंकरों से पानी बांटा गया है। सोमवार को लाइन की जांच कराने के बाद ही असल वजह पता चलेगी।
– रवींद्र कुमार, एई जल संस्थान 

और पढ़े  रामनगर - एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में हो रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने देर रात मारा छापा, 62 लोग हिरासत में लिए

Spread the love
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love