ध्यान दें..नए साल पर बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे हैं तो…होटल-गेस्ट हाउस फुल, 5 लाख की उमड़ेगी भीड़

Spread the love

ए साल पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ उमड़ती है। इसके लिए जहां एक ओर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम करता है तो वहीं श्रद्धालु भी एक दिन पहले ही डेरा डाल लेते हैं। इसके लिए श्रद्धालु होटलों की पहले से बुकिंग करा लेते हैं। वृंदावन के कई प्रमुख होटल और गेस्ट हाउस में नए साल पर कमरे उपलब्ध नहीं है। लोगों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली हैं। वहीं श्रद्धालुओं को छोटे गेस्ट हाउस और होम स्टे से ही उम्मीद है।

 

नए साल पर ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन में लाखों श्रद्धालु हर साल उमड़ते हैं। लेकिन सेवायतों को वर्तमान भीड़ देखकर लगता है कि इस बार पांच लाख से अधिक लोग नए साल पर दर्शन के लिए आ सकते हैं। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के लोगों ने सर्वाधिक बुकिंग कराई है।

 

ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के साथ साथ इस्कॉन मंदिर, श्रीराधाबल्लभ मंदिर और श्री राधारमण मंदिर भी लोगों की भीड़ उमड़ती है। वहीं संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए श्रद्धालु बेताब हो रहे हैं। नए साल पर श्रद्धालु उनके भी दर्शन की आस लगाए हुए हैं। इसलिए लोगों ने होटलों और गेस्ट हाउस बुक कर लिए हैं।

एलीगेंस रिसार्ट के स्वामी सुरेन उतरेजा का कहना है कि नए साल पर उनके रिसॉर्ट के अधिकांश कमरे बुक हो गए हैं। उनके होटल में नए साल की बुकिंग हो रही है। लोगों में नव वर्ष पर अपने आराध्य के दर्शन के लिए उतावलापन है। कई लोग तो रुम का डबल चार्ज तक देने को तैयार हो जाते हैं।

और पढ़े  अयोध्या: नरपत डुकिया को राम मंदिर संचालन- प्रबंधन की कमान, SIT ने देखे दान में मिले आभूषण

होटल श्रीकृष्णा इंटरनेशनल के स्वामी महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नए साल पर वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में भीड़ रहती है। लोगों को इस दिन का इंतजार रहता है। नववर्ष से पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती है। पहले दिन ऐसे लोग शुभ काम करते हैं, उनका मानना है कि पहले दिन अच्छे कार्य करने और आराध्य के दर्शन करने से उनकी पूरी साल अच्छी जाएगी।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में गुरु वसिष्ठ गुरुकुल के छात्रों का डंका

    Spread the love

    Spread the love   रामचंद्र मिशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता “गुरु के सहयोग के बिना छात्र का विकास संभव नहीं” में श्री गुरु वसिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ, अयोध्या…


    Spread the love

    UP- बसपा राज में खूब फूले-फले ब्राह्मण नेता, सत्ता जाने के बाद से बढ़ी दूरियां, अब खतरे में सोशल इंजीनियरिंग

    Spread the love

    Spread the loveबहुजन समाज पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग में ब्राह्मणों की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। बीते दो दशकों में कई ब्राह्मण नेता बसपा की ताकत बने तो उनके…


    Spread the love