कोहरे के कारण हादसा, मिट्टी से लदे डंपर में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत

Spread the love

 

 

नांगल- चंदक मार्ग पर गांव अभिपुरा के निकट एक क्रेटा कार मिट्टी के डंपर के पीछे टकरा गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कटवाकर शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

रविवार रात करीब 11:15 बजे गांव अभिपुरा के निकट कोहरे के कारण कार मिट्टी से भरे डंपर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार गांव सराय आलम निवासी कारी इकबाल (65), मंडावली क्षेत्र के गांव राहतपुर निवासी अशफाक (65), एहतेशाम (25) और सलाउद्दीन (26) की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी राहतपुर खुर्द गांव में एक दिवसीय जलसे में शामिल होकर लौट रहे थे।

UP: Accident due to fog in Bijnor, speeding car collides with a dumper laden with soil from behind, four died

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतकों के पास मिले पहचानपत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन रात में ही पोस्टमार्टमार्ट हाउस पहुंच गए। एसपी अभिषेक झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की। सोमवार सुबह तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रिश्वत लेते ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार गिरफ्तार, जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे 10000
  • Related Posts

    पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने पर मंत्री राजभर ने दिया बड़ा बयान..

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के पंचायती राज मंत्री और सुल्तानपुर जिले के प्रभारी ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिले में मीडिया से बात करते…


    Spread the love

    फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दलालों के सिंडिकेट ने सिस्टम में लगाई सेंध

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बस्ती जिले में दलालों के सिंडिकेट ने 4500 से अधिक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा दिए। इनसे करीब 4.75 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। दलालों…


    Spread the love