एअर इंडिया- विमान की आपातकालीन लैंडिंग, मुंबई जा रहा विमान तकनीकी खराबी के कारण  वापस दिल्ली लौटा

 

एअर इंडिया की एक उड़ान को आज तकनीकी खराबी के कारण अपनी निर्धारित यात्रा बीच में ही रोककर दिल्ली वापस लौटना पड़ा। दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ देर बाद एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके चलते विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एअर इंडिया ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है और सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। एअर इंडिया ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को टेक-ऑफ के बाद एक टेक्निकल दिक्कत आने की वजह से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया है। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

और पढ़े  CJP प्रदर्शन: सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बावजूद बंद रहे मेट्रो स्टेशन, याचिकाकर्ता ने लगाया अवमानना का आरोप
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…