UP में निकली एसआई-एएसआई के 537 पदों पर भर्ती, स्नातक पास करें आवेदन, वेतन 1,12,400 तक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और एएसआई (लेखा) के कुल 537 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 19 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • एसआई (गोपनीय): इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी को हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास ‘O’ लेवल कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
  • एएसआई (क्लर्क): इसके लिए अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार को हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की दक्षता होनी चाहिए। साथ ही ‘O’ लेवल कंप्यूटर प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है।
  • एएसआई (लेखा): इस पद के लिए उम्मीदवार का बी.कॉम (B.Com) उत्तीर्ण होना जरूरी है। अभ्यर्थी को हिंदी टाइपिंग में 15 शब्द प्रति मिनट की गति आनी चाहिए। इसके साथ ही ‘O’ लेवल कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना भी अनिवार्य है।

 

आवेदन शुल्क

यूपी पुलिस एसआई एवं एएसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

और पढ़े  सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई

 

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। एसआई (गोपनीय) पद के लिए वेतन स्तर 6 के अंतर्गत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा, जबकि एएसआई (क्लर्क एवं लेखा) पदों के लिए वेतन स्तर 5 के अंतर्गत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक वेतन निर्धारित है। मूल वेतन के अतिरिक्त, सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते भी दिए जाएंगे

  • Related Posts

    सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई

    सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस परीक्षा के लिए…

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…