खुशियों की सवारी एंबुलेंस का विधायक और ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन।

Spread the love

वर्ष 2016 में बंद हुई खुशियों की सवारी का एक बार फिर सरकार ने संचालन शुरू कर दिया है।सरकार के जच्चा-बच्चा को बड़े तोहफे के तहत खुशियों की सवारी एंबुलेंस का आज नारायणबगड़ में अस्पताल को सौंपा गया एंबुलेंस का थराली विधायक और ब्लाक प्रमुख ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

बताते चलें कि कल गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धनसिह रावत इस सेवा का शुभारंभ किया था।इस अवसर पर उन्होंने कहा था कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के अस्पतालों में शीघ्र डायलिसिस की सेवा के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

रविवार को थराली विधानसभा के नारायणबगड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली खुशियों की सवारी एंबुलेंस का विधाय,ब्लाक प्रमुख,अस्पताल प्रशासन व 108 कर्मियों ने पूजा अर्चना कर रीबन काटकर एंबुलेंस का किया। सरकार की ऐसी जनहितकारी खुशियों की सवारी की सौगात के लिए आम जनता में खुशी की लहर दौड़ है।108 की फार्मेसिस्ट रश्मि नेगी ने बताया कि प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला के परिजनों को 102 टोल फ्री नंबर पर कॉल करनी है और उनके लिए बहुत ही आसानी से खुशियों की सवारी एंबुलेंस उपलब्ध हो जायेगी,और यह एंबुलेंस घर से अस्पताल लेकर जायेगी और जच्चा व बच्चा को सकुशल घर तक भी पहुंचायेगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी SOP, मारपीट प्रकरण के बाद CM धामी ने दिए निर्देश
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *