अयोध्या- विजय दिवस पर वीर नारी और पूर्व सैनिक सम्मानित

 

 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम ने विजय दिवस मनाया। एक शाम शहीदों के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में वीर नारी के साथ ही पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्र भक्ति को समर्पित काव्य पाठ का भी आयोजन हुआ।

इस अवसर पर शहीद हवलदार हनुमान प्रसाद सिंह की पत्नी वीर नारी प्रतिमा सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नायक राम रतन तिवारी, कैप्टन संतराम वर्मा, नायक सूबेदार सिद्धनाथ शर्मा, सूबेदार मेजर प्रदीप सिंह, हवलदार सुधाकर पाठक, सूबेदार मेजर महेंद्र कुमार दुबे, कैप्टन राकेश कुमार सिंह, कैप्टन वीके सिंह, वारंट अफसर रामसेवक, कैप्टन अमरजीत सिंह, कैप्टन शैलेश कुमार तिवारी को भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद दुर्गेश पांडेय के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अयोध्या के गीतकार शैलेंद्र पांडेय मासूम ने की। जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उनमें वेद प्रकाश प्रचंड, राजेश पांडेय, सुनीता पाठक, कल्पना तिवारी, अनुभव सिंह, तनु तिवारी, विवेक वर्मा शामिल रहे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के संघचालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित व पूर्व सैनिक रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में तैनात उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी उपस्थित रहे। परिषद के अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाठक ने अतिथियों व पूर्व सैनिकों का आभार जताया।

और पढ़े  चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे
  • Related Posts

    UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक

    ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका निभाने वाले लखनऊ के रहने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दीक्षित अभी वायुसेना के…

    UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी

    उत्तरप्रदेश में मंगलवार को माैसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई।…