नए साल के अवसर पर आईआरसीटीसी लेकर आया है ” स्प्लेंडर्स शिलांग घुमने का सुनहरा मौका”

Spread the love

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए,आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लाया है लखनऊ से स्प्लेंडर्स शिलांग का हवाई टूर पैकेज। यह पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है, जिसमें – शिलांग – मावलिनोंग – गुवाहाटी और काजीरंगा का भ्रमण कराया जाएगा । यह पैकेज दिनांक 29.12.25 से 04.01.26 तक चलया जा रहा है।
टूर की विशेषताएं :-
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से गुवाहाटी आने – जाने की व्यवस्था सीधी फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है। यात्रा के दौरान 7 सिस्टर्स फॉल्स, नोहकलिका फॉल्स, मावस्मई गुफाएं, एलीफेंट फॉल्स, मावलिननॉन्ग गांव (एशिया का सबसे साफ गांव), लिविंग रूट ब्रिज, दावकी (भारत-बांग्लादेश सीमा), डॉन बॉस्को म्यूजियम, उमियम झील, बारापानी, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान , मां कामाख्या मंदिर, ब्रह्मपुत्र नदी पर सूर्यास्त आदि का भ्रमण कराया जायेगा ।
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 77400 /-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 56600/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 54100/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 48960/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 39200/- बिना बेड के होगा।
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।
उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है ।
लखनऊ. 8287930911/9236391911/8287930902
कानपुर. 9415042930
दिनांक. 17.12.25

और पढ़े  कार में हैवानियत: वो चीखती रही, 7 घंटे तक घुमाते रहे, 10वीं की छात्रा को अगवा कर दरिंदगी

Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love