दर्दनाक हादसा : टिहरी झील में कार गिरने से 2 लोगों की मौत 1 लापता, एसडीआरएफ टीम की खोजबीन जारी ।

Spread the love

चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर एक कार स्यांसू पुल के पास अनियंत्रित होकर टिहरी झील में समां गई। हादसे में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनमें से दाे के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतक की पहचान शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी और शीशपाल रावत पुत्र सूरत सिंह रावत उम्र 38 वर्ष निवासी सियाशु जिला टिहरी के रूप में हुई है। अन्य एक लापता की तलाश जारी है।
शुक्रवार को घटना की सूचना पर राजस्व, धरासू पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात को लापता लोगों की खोजनबी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला पाया। शनिवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम झील में लापता लोगों की तलाश करती रही। इस दौरान दो शव बरामद हो गए हैं।
शुक्रवार शाम करीब 19:45 बजे टिहरी-उत्तरकाशी जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से सौ मीटर पहले चिन्यालीसौड़ की ओर एक मारुति आल्टो कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गई।

जिसमें तीन लोग सवार बताए जा रहे थे। जिनके नाम शीशपाल पुत्र नामालूम निवासी स्यांसू टिहरी गढ़वाल, सोनू पुत्र नामालूम निवासी सुनारगांव टिहरी गढ़वाल तथा शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी गढ़वाल बताए गए। शेर सिंह और शीशपाल का शव बरामद कर लिया गया है।

डूबे व्यक्तियों के बारे मे अभी ठोस जानकारी नहीं
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन से चार लोग सवार थे। इधर, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र चौहान ने बताया कि कार दुर्घटना मे टिहरी बांध की झील मे डूबे व्यक्तियों के बारे मे अभी ठोस जानकारी नहीं मिली, घटना से पूर्व आने की जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: संघ प्रमुख मोहन भागवत का पूर्व सैनिकों से आह्वान, शाखाओं में आइए और आजमाइए

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *