नैनीताल: नैनीताल जिला बार संघ भवन में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Spread the love

 

 जिला बार संघ कार्यकारिणी की बुधवार को हुई वार्षिक आम सभा में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, चैंबर निर्माण समेत अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। अधिवक्ताओं ने डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मंगलवार को बार सभागार में हुई सभा में अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रुवाली ने बार में शीघ्र ही डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का पक्ष रखा। पदाधिकारियों ने कहा कि बार ने चुनाव से पूर्व बार के सदस्यों से डिजिटल लाइब्रेरी का वादा किया था जिसे वह पूरा करने जा रही है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए उनकी ओर से भी सहयोग किया जाएगा। सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं को आधुनिक कानूनी जानकारी मिलेगी। विधि में शोध करने वाले भी इसका लाभ उठा सकेंगे। बार पदाधिकारियों ने नैनीताल में नए न्यायालयों की स्थापना और यहां से बाहर गई अदालत को वापस लाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। बैठक में उपाध्यक्ष शंकर चौहान, राजेन्द्र कुमार पाठक, हरिशंकर कंसल, नीरज साह, ओंकार गोस्वामी, राजेश चंदोला, गिरीश खोलिया, अखिलेश साह आदि ने विचार रखे। इस मौके पर सुशील कुमार शर्मा, प्रकाश सिंह बोरा आदि रहे।

 

 

चैंबर निर्माण के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत
जिला बार संघ की ओर से चैंबर निर्माण भी प्रस्तावित है। सांसद अजय भट्ट ने अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। बार अध्यक्ष ने आम सभा में सभी अधिवक्ताओं को यह जानकारी दी।

और पढ़े  हरिद्वार: छह बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर घोटाला, मृतका का फर्जी अंगूठा लगाकर किया दाखिल खारिज

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love