PM Modi:- PM मोदी ओमान पहुंचे, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को ओमान पहुंचे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान पीएम मोदी ओमान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी की उपस्थिति में गुरुवार को दोनों देशों के बीच महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होंगे। मस्कट पहुंचे पीएम मोदी का होटल में भारतवंशियों ने शानदार स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मोदी सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान पहुंचे हैं। खाड़ी देश की यह उनकी दूसरी यात्रा है और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।

 

ओमान पहुंचे पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मस्कट एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए ओमान के उप प्रधानमंत्री (रक्षा मामलों) सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी बहुत अच्छी बातचीत भी हुई, जिसमें हमने भारत-ओमान दोस्ती पर अपने विचार साझा किए।

 

भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते को पिछले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के रूप में आधिकारिक तौर पर नामित इस समझौते के लिए वार्ता नवंबर 2023 में औपचारिक रूप से शुरू हुई थी और बातचीत इस वर्ष संपन्न हुई। पीएम मोदी ओमान में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ मजबूत वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सुल्तान तारिक के साथ चर्चा करेंगे। वह प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

और पढ़े  हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आज: लाडो लक्ष्मी का दायरा 3 लाख तक बढ़ाने पर होगी चर्चा
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…