दिल्ली- नए नियम का क्या है असर: ईंधन के लिए PUCC जरूरी, केंद्रों पर वाहन चालकों की भीड़, BS-IV गाड़ी वाले भी परेशान

दिल्ली में आज से केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। साथ ही पेट्रोल पंपों पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के ईंधन देने पर रोक लगाने की खबर के बीच बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच कराने वालों की लंबी कतार लग गईं। वहीं इसको लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।

दिल्ली सरकार के इस फैसले का असर कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, जनपथ, बाराखंबा, धौला कुआं सहित कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला। लोग सुबह से ही अपनी गाड़ियों का प्रदूषण जांच कराने पहुंचे, ताकि बृहस्पतिवार से लागू होने वाले नए नियमों का पालन कर सकें।

 

बता दें कि कई पेट्रोल पंपों पर पीयूसी मशीनों के सर्वर डाउन होने से जांच रुक गई, घंटों इंतजार के बाद भी कई लोग निराश लौट गए। वाहन चालक नियमों का पालन करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्थागत कमियां उनके सामने बड़ी चुनौती बन रही हैं।

बाइक सवार दिनेश कुमार ने कहा कि मेरी पीयूसी 20 दिसंबर को खत्म हो रही थी, लेकिन मैंने उससे दो दिन पहले ही रिन्यू करा ली। अगर लोग ऐसा करेंगे, तभी प्रदूषण कम होगा। यह बहुत जरूरी है। प्रदूषण की वजह से बहुत लोग बीमार हो रहे हैं और मुझे भी खांसी हो रही है। इसलिए वाहनों की पीयूसी बहुत जरूरी है।

आज से दिल्ली में बिना पीयूसीसी यानी प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन देने पर बैन लगया गया है। वहीं इसपर  डीटीसी यानी दिल्ली परिवहन निगम के कर्मचारी वीर जैन ने कहा, दिल्ली सरकार से मिले आदेश के अनुसार बिना पीयूसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। हमें सभी वाहनों के दस्तावेज जांचने हैं और पेट्रोल पंप कर्मचारियों को डिफॉल्टर वाहनों को ईंधन न देने के लिए कहना है। यह आदेश अगले निर्देश तक लागू रहेगा।

और पढ़े  बाजारों में UPI पर ब्रेक: सरकार के फैसले से दिल्ली के व्यापारी नाराज, दुकानों पर लगे 'केवल नकद' के पोस्टर

कुछ वाहन चालकों में दिखी नाराजगी
बाइक चालक दिव्यांश ने बताया कि पीयूसी करवाना है, लेकिन सर्वर ठप है। सर्वर कभी चल रहा है, कभी बंद हो जा रहा है। पिछले 10 दिनों से कई पेट्रोल पंप के चक्कर काट चुका हूं। लेकिन, नए मॉडल के कारण बीएस-6 का पीयूसी नहीं हो पा रहा है। अगर सरकार ने नियम बनाए हैं तो व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए।

  • Related Posts

    1 अक्तूबर से नए नियम: अगले महीने की 1 तारीख से होने जा रहे हैं ये बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

    महीने की पहली तारीख जब भी आने वाली होती है, तो इस बात कि चिंता लोगों को होती है कि अब क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग…

    2023 में बिगड़े रिश्ते अब पटरी पर: PM मोदी दिसंबर में जाएंगे कनाडा, पीएम कार्नी भारत पर क्या बोले?

    प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर में कनाडा की यात्रा कर सकते हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर इसकी पुष्टि की। कार्नी ने कहा कि…