मौसम का हाल: पहाड़ों पर बर्फबारी… मैदानी इलाकों में कोहरा-शीतलहर, उत्तर भारत में अलर्ट…

Spread the love

देश के विभिन्न हिस्सों में दिसंबर की ठंड ने अलग-अलग रूप दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जहां सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा और तापमान में गिरावट जनजीवन को प्रभावित कर रही है। कुछ क्षेत्रों में दिन के तापमान में असामान्य बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है, जिससे मौसम का मिजाज विरोधाभासी नजर आ रहा है।

आईएमडी के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर में ऊपरी हवाओं में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो पश्चिम से पूर्व की ओर फैला है। इसके साथ ही उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जहां लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की रफ्तार 110 नॉट (203.72 किमी.) तक पहुंच रही है। इन दोनों प्रणालियों के कारण मौसम को अतिरिक्त ऊर्जा मिल रही है, जिससे ठंड, कोहरा और पहाड़ी इलाकों में मौसम परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोगों को ठंड और कोहरे के चलते स्वास्थ्य और यात्रा से जुड़ी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

 

कश्मीर घाटी में सर्दी का असर
इस बीच कश्मीर घाटी में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जोजिला दर्रे में पारा गिरकर माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, घाटी में अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने बताया कि 18 से 31 दिसंबर के बीच उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 20 और 21 दिसंबर को कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं।

 

हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क है और दिन में धूप निकल रही है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।

और पढ़े  PM Modi- इस्राइल में X पर छाए PM मोदी, टॉप ट्रेंड में नाम, दौरे को लेकर जबरदस्त चर्चा

कई जिलों में पारा चार डिग्री से नीचे
राजस्थान में भी सर्दी का असर साफ दिखाई दे रहा है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। नागौर में सबसे कम 3.7 डिग्री और सीकर के फतेहपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान में वनस्थली में छह डिग्री और अलवर में 7.4 डिग्री तापमान रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के मुकाबले पूर्वी हिस्सों में ठंड का असर ज्यादा दिखा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, जैसलमेर में 9.6 डिग्री और जोधपुर में 12.1 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल में और बढ़ेगा कोहरा
शिमला स्थित मौसम केंद्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। 20 और 21 दिसंबर को ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं 17 और 18 दिसंबर को मैदानी क्षेत्रों, बिलासपुर के भाखड़ा डैम क्षेत्र और मंडी की बल्ह घाटी में सुबह-शाम घना कोहरा छाने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ताबो में तापमान माइनस 5.4 डिग्री
हिमाचल प्रदेश में चढ़ते पारे के बीच बुधवार को धर्मशाला में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। बुधवार के दिन धर्मशाला में दिसंबर के दौरान सबसे अधिक गर्म रहा। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज हुआ, इससे पूर्व साल 2010 में 25.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ था। आईएमडी के अनुसार, 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। मंगलवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री और ताबो में माइनस 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री और कल्पा में 3.4 डिग्री रहा।

और पढ़े  अली खामेनेई की मौत- अमेरिका-इस्राइल हमलों में सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं, ईरानी मीडिया का दावा; 40 दिन का शोक घोषित

20 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट
प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे की भी मार शुरू हो गई है। बुधवार को लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर में दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई।  प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री और कुछ स्थानों पर आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, माैसम विभाग ने 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन इलाकों में संभावित शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की है। बुधवार को बरेली प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 8.1 डिग्री नीचे गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाहजहांपुर में दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री की गिरावट के साथ 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


Spread the love
  • Related Posts

    रबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का माल जलकर राख

    Spread the love

    Spread the love   हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चामड़ गेट चौकी इलाके में रंगभरी होली के दिन रबर फैक्टरी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।…


    Spread the love

    The Bonus Market Closing: शेयर बाजार 1122 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद; रुपया भी सर्वकालिक निचले स्तर पर

    Spread the love

    Spread the love   शेयर  बाजार में ऐसा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दीं. दिन की शुरुआत तेज गिरावट से हुई, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा…


    Spread the love