71 साल के हुए प्रधानमंत्री मोदी : महामहिम राष्ट्रपति व अमित शाह ने दी बधाई, राहुल बोले- हैप्पी बर्थडे टू यू मोदी जी ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेसित किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बधाई और शुभकामना दे रहे हैं। वहीं, इस मौके पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान चला रहा है।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत विपक्षी दलों के नेता भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा, अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन मां भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा ” हैप्पी बर्थडे मोदी जी”

 गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।
प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए शाह ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

और पढ़े  PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की रेगुलर FIR

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात नरेंद्र मोदी ने भारत को एक आत्मनिर्भर भारत का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनकी दूरदृष्टि और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मची आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया…


    Spread the love

    बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण: पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला, खिड़कियों के शीशे तोड़े गए

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *