उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC ने एसएसजे विवि में अतिथि शिक्षकों की भर्ती पर रोक

Spread the love

त्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में 26 नवंबर 2025 को जारी विज्ञापन के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर अगले आदेशों तक रोक रहेगी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 दिसंबर की तिथि नियत की है।मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

मामले के अनुसार पूर्व अतिथि शिक्षिका डॉ. प्रियंका ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 26 नवंबर 2025 को जारी विज्ञापन को चुनौती दी थी। याचिका में कहा था कि विवि के विधि संकाय सहित कई विभागों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। याचिका में कहा कि जब उनका मामला अदालत में विचाराधीन है, तो नई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने स्वयं अदालत में अपनी दलीलें रखीं।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि विवि में एक दलित छात्रा ने शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप किसी पर लगाए थे। इस मामले में डॉ. प्रियंका ने गवाही दी थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित दो जांच समितियों ने विधि विभागाध्यक्ष, एक अतिथि शिक्षक और एक शोधार्थी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- राज्य में उद्योग लगाने में आएगी तेजी, थर्ड पार्टी करेंगी निरीक्षण, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मोहर
  • Related Posts

    ऋषिकेश: सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम नहीं, साल भर सैलानियों से गुलजार रहता है झरना

    Spread the love

    Spread the loveजिस नीर झरने की खूबसूरती देखने देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं, उसे सरकारी सिस्टम ने कागजों (वेबसाइट) में भुला दिया है। एनआईसी टिहरी की साइट पर…


    Spread the love

    देहरादून- ईरान में खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने जताया शोक, जलाई कैंडल

    Spread the love

    Spread the love     ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दून में शिया समुदाय ने तीन दिन का शोक रखा है। रविवार को शिया…


    Spread the love