देहरादून- बेरोजगार नर्सिंग के साथ मारपीट के विरोध में महिला कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

 

 

हिला कांग्रेस ने बेरोजगार नर्सिंग के साथ मारपीट करने के विरोध में सचिवालय कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुभाष रोड पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिन्हें गिरफ्तार कर एकता बिहार ले जाएगा। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों बेराजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान हाथीबड़कला में बेरोजगारों और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक झड़प हुई। एक महिला पुलिसकर्मी पर कूच में शामिल एक महिला के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वैन में बैठाकर एकता विहार छोड़ दिया। नर्सिंक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि संगठन पिछले कई दिनों से वर्षवार भर्ती निकालने और आयु सीमा में छूट देने समेत कई मांगों को लेकर धरना दे रहा है। सोमवार को संगठन के सभी बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- PM मोदी जल्द आ सकते है टिहरी दौरे पर, झील किनारे कोटीकॉलोनी में बड़ी जनसभा कराने की तैयारी
  • Related Posts

    हल्द्वानी: शीशे से काली फिल्म उतारने के विरोध में महिला एसआई को कुचलने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर तिकोनिया चौराहा के पास रविवार रात खड़ी संदिग्ध सफारी कार के शीशे पर लगे काली फिल्म को उतारते समय चालक ने महिला…


    Spread the love

    पौड़ी-  पौड़ी का कार्यकाल सदैव रहेगा यादगार, समन्वय और सरलता से ही मिलती है सफलता: मुख्य विकास अधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत को विदाई, अधिकारियों ने सराहा सरल व्यक्तित्व एवं समाधानोन्मुख कार्यशैली जनपद के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का संभागीय…


    Spread the love