Indigo: डीजीसीए का इंडिगो पर कड़ा एक्शन, एयरलाइन की उड़ानों में 5 प्रतिशत की कटौती

 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में 5% कटौती करने का निर्णय लिया है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो हर दिन करीब 2,200 उड़ानें चलाती है। अब इसमें से लगभग 110 उड़ानें रोज कम होंगी। एयरलाइन से 10 दिसंबर तक संशोधित शिड्यूल सौंपने को कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन को इस बारे में बता दिया गया है और कौन-कौन सी उड़ानें कम की जाएंगी, इसकी सूची तैयार की जा रही है।

 

मंजूर उड़ानों के मुकाबले कम संचालन

डीजीसीए की ओर इंडिगो को जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि विंटर शेड्यूल के तहत नवंबर 2025 के लिए एयरलाइन को प्रति सप्ताह 15,014 प्रस्थान और कुल 64,346 उड़ानों की मंजूरी दी गई थी। हालांकि, परिचालन आंकड़ों से पता चलता है कि इंडिगो केवल 59,438 उड़ानें ही संचालित कर पाई। नवंबर में एयरलाइन की 951 उड़ानें रद्द की गईं।

 

नोटिस के अनुसार, इंडिगो को समर शेड्यूल 2025 की तुलना में विंटर शेड्यूल में 6% के इजाफे की अनुमति दी गई थी, इसके तहत 403 विमानों के उपयोग की मंजूरी थी। लेकिन एयरलाइन अक्तूबर 2025 में केवल 339 और नवंबर 2025 में 344 विमान ही संचालित कर सकी।

डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन ने 2024 की सर्दियों की तुलना में अपने प्रस्थान में 9.66% और इस वर्ष के गर्मियों के शेड्यूल की तुलना में 6.05% की वृद्धि की थी, लेकिन वह इस शेड्यूल का कुशलतापूर्वक संचालन नहीं कर सकी।

 

क्या है डीजीसीए का निर्देश?

डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा, “एयरलाइन को अपने शेड्यूल को 5% तक घटाने का निर्देश दिया जाता है, यह कटौती विशेष रूप से अधिक मांग और अधिक फेरों वाले उड़ानों में हो। साथ ही, इंडिगो को किसी रूट पर जारी एकल उड़ानों को बंद करने से बचना चाहिए।”

और पढ़े  CJP Protest - 'सीईसी के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे', CJP का आज भी जंतर-मंतर जाने का एलान,पुलिस अलर्ट
  • Related Posts

    दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: प्रदर्शन के चलते आज इन रास्तों पर रहेगा असर, परेशानी से बचने को अपडेट जानकर ही निकलें

    सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में कल शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मद्देनजर दोपहर 03:00…

    दिल्ली में CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च,आयोजकों ने की लोगों से आने की अपील; पुलिस ने कहा- शांति भंग न करें

    दिल्ली में आज कॉकरोच पार्टी के तिरंगा मार्च से पहले सीपी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक तरफ जहां कई संगठनों ने शुक्रवार, 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस के…