हल्द्वानी :सचिव व मंडी अध्यक्ष को बर्खास्त करने की उठी मांग, मंच ने डीएम को सौंपा पत्र।

Spread the love

चुनाव की तैयारी का आरोप लगाते हुए सिर्फ भीमताल विधानसभा में किसान कैंप पर आपत्ति की गई है। प्रगतिशील किसान मंच संगठन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मंडी अध्यक्ष व सचिव को बर्खास्त करने की मांग की है।
डीएम को दिए पत्र में प्रगतिशील किसान मंच की ओर से कहा गया है कि मंडी समिति हल्द्वानी अध्यक्ष को राजनैतिक लाभ पहुंचाने की मकसद से किसानों से धोखा कर रही है। मंडी अध्यक्ष मनोज शाह भीमताल से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सिर्फ भीमताल विधानसभा में ही कैंप लगाया जा रहा है। जबकि कैंप लगाने में किसान के टैक्स का पैसा खर्च किया जा रहा है। जिसमें अभी तक लाखों रुपये खर्च करने का दावा किया गया है। आरोप है कि कैंप मंडी क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से सिर्फ भीमताल में लगाया जा रहा है, जो कि गैरकानूनी है।
किसान संगठन का कहना है कि कैंप लगाने में आ रहे खर्च को मंडी अध्यक्ष मनोज शाह व सचिव विश्व विजय सिंह देव से वसूल करना चाहिए। इसे राजनैतिक व आर्थिक अनियमितता करार देते हुए कहा है कि जिम्मेदार सचिव व अध्यक्ष पर तत्काल कार्रवाई कर बर्खास्त किया जाए। कहा है कि मंडी समिति की ओर से यह किसान कैंप राजनैतिक उद्देश्य से चुनाव में लाभ कमाने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें सरकारी मंडी फंड का प्रयोग किया जा रहा है। यह सरासर गलत है।इसका खर्चा तत्काल मंडी समिति के अध्यक्ष व सचिव से व्यक्तिगत वसूल किया जाए। प्रगतिशील किसान मंच ने मांग की है कि विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बेतालघाट, हल्द्वानी, कोटाबाग में भी कैंप आयोजित करने की जरूरत है। चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में वह न्यायालय की शरण भी ले सकते हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी- पूर्व महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट बनीं हल्द्वानी नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर,देंगी स्वच्छता का संदेश

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *