हरक सिंह की गुरुद्वारा में हाजिरी..बिगड़े बोल पर मांगी माफी, इस तरह किया प्रायश्चित

 

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने अपने बिगड़े बोल का प्रायश्चित करने के लिए गुरुद्वारा पोंटा साहिब में हाजिरी लगाई। उन्होंने गलती से बोले गए उनके शब्दों के लिए गुरु ग्रंथ साहिब से माफ़ी मांगी और पश्चाताप व्यक्त करते हुए जूता सेवा और लंगर रसोई में सेवा की। यहां अरदास कर सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी और गुरु साहिब के चरणों में प्रसाद अर्पित किया।

हाल ही में कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने संबोधन में सिख अधिवक्ता को जो शब्द कहे उससे सिख समुदाय को आहत पहुंची। हरक सिंह रावत ने अधिवक्ता से क्षमा भी मांगी।

 

बार काउंसिल कार्यालय भी पहुंचे
कार्यक्रम में मौजूद कुछ अन्य अधिवक्ताओं ने इस पर नाराज़गी जताई, तो हरक सिंह रावत स्वयं बार काउंसिल कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से बातचीत की। अपनी भावनाएं साझा कीं और स्पष्ट कहा कि उनके मन में सिख समाज के लिए अत्यंत सम्मान है। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने हमेशा उत्तराखंड और देश के लिए कठिन से कठिन समय में आगे बढ़कर सेवा की है और अपनी कर्तव्यनिष्ठा से दुनिया का दिल जीता है।

उनकी मंशा कभी भी किसी समाज, विशेषकर सिख समाज, के प्रति अमर्यादित शब्द कहने की नहीं रही। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी व्यक्ति, अधिवक्ता या समाज का कोई साथी आहत हुआ है, तो वे हृदय से क्षमा प्रार्थी हैं।

और पढ़े  टिहरी: नरेंद्रनगर में टायर में आग लगने से 12 टन स्क्रैप से लदे ट्रक का सामान जला, बाल-बाल बचा चालक
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…