उत्तराखंड : 3 लाख की ठगी कर थमाया सेना का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर..

सेना में भर्ती कराने के नाम पर एक ग्रामीण से महिला और दो लोगों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं, तीनों ने युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। मामले का खुलासा होने पर ग्रामीण ने अपनी रकम मांगी तो तीनों ने इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के कुरड़ी गांव निवासी संजय सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उनका हाईवे किनारे ढाबा है। 25 जून 2020 को ढाबे पर एक युवक आया था और उसने खुद को सेना का बताया था। साथ ही कहा था कि अगर कोई सेना में जाना चाहता है तो वह उसे भर्ती करा देगा। इस पर उन्होंने अपने बेटे गौरव सैनी के लिए बात की। उसने तीन लाख रुपये की मांग की। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में डलवा दिए। कुछ दिन बाद उसने बेटे को मेडिकल के लिए दिल्ली बुलाया और 50 हजार रुपये वहां भी लिए, लेकिन दिल्ली में कोई मेडिकल नहीं कराया। इस बीच उसने एक लाख रुपये और लिए और बेटे को गुजरात में बुलाकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।

यहां उसने अपनी पत्नी और एक युवक से मुलाकात कराई। उनका बेटा एक माह तक गुजरात में रहा, लेकिन कोई ज्वाइनिंग नहीं हुई। बेटे ने जांच की तो पता चला कि उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया है। उनके बेटे ने अपनी रकम वापस करने की बात कही तो उक्त युवक ने धमकी देकर भगा दिया। उनका बेटा घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू पुंडीर, उसकी पत्नी वर्षा मलिक निवासी शामली और अनिरुद्ध निवासी कनखल, हरिद्वार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़े  साइबर हमला: उत्तराखंड पुलिस की ऑनलाइन FIR सेवा ठप, स्वास्थ्य प्राधिकरण के डेटा में भी लगी सेंध
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…