उत्तराखंड : एक ट्वीट से गरमाई सियासत, भाजपा में शामिल हो सकते है किशोर उपाध्याय ।

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी के एक ट्वीट ने सोमवार को दिनभर उत्तराखंड की सियासत में हलचल मचाए रखी। बलूनी ने ट्वीट किया कि एक प्रख्यात व्यक्तित्व भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल होंगे। उनके इस ट्वीट के बाद प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के दिल्ली में होने और उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं गरमाने लगीं। हालांकि मीडिया के लोगों ने जब किशोर से पूछा तो उन्होंने ऐसी किसी भी संभावना से साफ इनकार कर दिया।
बता दें कि पुरोला के विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने से पहले भी बलूनी ने ट्वीट किया था। उनके ट्वीट के बाद सियासी हलकों में राजकुमार के भाजपा में जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। उनके भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस विधायक के भाजपा में जाने के बाद सियासी हलकों में कुछ और कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़कर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल का दामन थामने की चर्चाएं गरमा रही हैं।

सोमवार को एक बार फिर सांसद बलूनी ने एक और नेता के भाजपा में शामिल होने के बारे में एक ट्वीट किया। दोपहर बाद खबर आई कि भाजपा ज्वाइन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह हैं। लेकिन चर्चाओं का बाजार अब भी थमा नहीं है। उधर, भाजपा के सूत्र भी किशोर के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मानसून को देखते हुए राज्य स्तरीय मॉकड्रिल, CM धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *