देहरादून- सेफ्टी-सिक्योरिटी के सवाल में फंस गई आयोग की PCS परीक्षा, HC ने कहा- संशोधित परिणाम हो जारी

Spread the love

 

सेफ्टी और सिक्योरिटी के एक सवाल में आयोग की पीसीएस परीक्षा 2025 फंस गई। प्री परीक्षा होने के बाद से ही लगातार अभ्यर्थी जो मांग कर रहे थे, उसे नैनीताल हाईकोर्ट ने भी स्वीकार किया। हाईकोर्ट ने इस सवाल को प्री परीक्षा के मूल्यांकन से हटाने का आदेश देते हुए संशोधित परिणाम जारी करने को कहा है।

आयोग ने 29 जून को पीसीएस प्री परीक्षा कराई थी। परीक्षा में एक सवाल नंबर 70 था, जिसमें एक शब्द की वजह से आयोग फंस गया। यह सवाल था सेफ्टी को गलती से सिक्योरिटी लिखने के कारण। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि आयोग ने इस प्रश्न के लिए विकल्प (ग) को सही ठहराया है, जो गलत है क्योंकि प्रश्न स्वयं ही गलत है। प्रश्न में उत्तराखंड राज्य के छठे फूड सिक्योरिटी इंडेक्स 2024 में प्राप्त कुल अंक के बारे में पूछा गया है।

जबकि विकल्प (ग) में दिया गया अंक वास्तव में छठे फूड सेफ्टी इंडेक्स, 2023–2024 में उत्तराखंड की ओर से प्राप्त अंक हैं। आयोग ने अंग्रेजी में सवाल What is total score obtained by Uttarakhandin 6th Food Security Index 2024 पूछा, जिसमें सिक्योरिटी की जगह सेफ्टी होना चाहिए था। अब हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि इस गलत सवाल को पीसीएस-प्री परीक्षा के मूल्यांकन से हटाया जाए। इसके बाद परीक्षा का मूल्यांकन कर संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया जाए।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love