हल्द्वानी- एसएसपी टीसी के ताबड़तोड़ तबादले,हल्द्वानी समेत कई थानों में नए कोतवाल नियुक्त

 

नैनीताल जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने देर रात इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई में हल्द्वानी बनभूलपुरा, भीमताल, मुखानी और रामनगर समेत कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है। हल्द्वानी में इंस्पेक्टर विजय सिंह मेहता नए कोतवाल नियुक्त किए गए हैं। वहीं, हल्द्वानी के पूर्व कोतवाल इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा को अब जिला कंप्लेंट सेल का इंचार्ज बनाया गया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार को बनभूलपुरा कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है।

 

इंस्पेक्टर राजेश यादव भीमताल कोतवाल बनाए गए हैं। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फर्त्याल को रामनगर कोतवाल की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सम्मन सेल के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत को अब डीसीआरबी का इंचार्ज बनाया गया है।

सब-इंस्पेक्टर स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। मुखानी थाने के पूर्व इंचार्ज एसआई दिनेश जोशी को एसएसआई मल्लीताल का चार्ज दिया गया है। उनकी जगह सुशील चंद्र जोशी को मुखानी थाने का नया एसओ नियुक्त किया गया है।

और पढ़े  रुद्रपुर: नितिन नवीन के 14 मिनट के संबोधन ने तराई की सियासत में साधे कई निशाने
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…