तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने बदला धर्म, पूनम बनकर प्रेमी से की शादी, कहा- भगवान राम में आस्था

Spread the love

खीमपुर खीरी जिले की रहने वाली तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने सनातन धर्म अपना लिया है। उन्होंने शुक्रवार को बरेली के एक आश्रम में प्रेमी धर्मपाल से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं। आठ महीने से दोनों साथ में रह रहे हैं। शादी के बाद नूरजहां ने अपने परिवार से खतरा जताया है। पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

आठवीं पास नूरजहां ने बताया कि माता-पिता ने जिस युवक से उनका निकाह कराया था, उसने तीन तलाक दे दिया। इस घटना ने नूरजहां को झकझोर दिया था। इस बीच दिल्ली के मुंडेरा में रहने के दौरान उनकी मुलाकात बरेली निवासी धर्मपाल से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद नूरजहां अपने प्रेमी धर्मपाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस बीच दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

triple talaq victim Noorjahan changed her religion and married her lover in Bareilly

 

सनातन धर्म में है आस्था
शुक्रवार को नूरजहां और धर्मपाल बरेली पहुंचे। यहां पंडित केके शंखधार से मुलाकात की। शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी। नूरजहां ने बताया कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। इसलिए स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर अपना नाम पूनम देवी रख लिया।

नूरजहां ने बताया कि वह भगवान राम को मानती हैं। उनकी पूजा भी करती हैं। मंदिर भी जाती हैं। नूरजहां ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्मपाल के साथ शादी की है। किसी का जोर दबाव नहीं है। धर्मपाल ने भी नूरजहां से शादी कर खुशी जताई और जिंदगी भर साथ देने का वादा किया।

और पढ़े  प्रधानमंत्री 29 अप्रैल हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेगे

Spread the love
  • Related Posts

    अखिलेश का योगी को जवाब: बोले- असली गिरगिट तो CM खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे- CM योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटा

    Spread the love

    Spread the love     गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा संचालन से 15 दिन तक टोल फ्री रहेगी। ताकि, आम जनता इस पर यात्रा का अनुभव ले सके। इसकी घोषणा सीएम…


    Spread the love