उत्तराखंड :विधानसभा चुनाव 2022 – कांग्रेस में मचा हड़कंप, हरीश-प्रीतम- और गोदियाल की दिल्ली दौड़..

Spread the love

भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। सोमवार की सुबह उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

वहीं इन नेताओं की अचानक दिल्ली रवानगी को विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।
पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल
बता दें कि रविवार को उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ली।

एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले दूसरे विधायक
एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

अनिल बलूनी ने किया राजकुमार का स्वागत
वहीं भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। मदन कौशिक ने कहा कि राजकुमार पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग में बहुत लोकप्रिय हैं और उम्मीद जाहिर की कि भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।

और पढ़े  उत्तरकाशी- दूषित व कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्थाएं

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *