उत्तरकाशी- खाई में गिरी कार,एक महिला की मौत, पांच गंभीर घायल, विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे सभी

 

 

रासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप विवाह समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पांच लोगों को गहरी खाई से निकालकर एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया।

धरासू थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि बुधवार शाम को धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने खोज-बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान मौके पर एक महिला का शव बरामद किया गया। वहीं अन्य पांच लोग घटना में गंभीर घायल हो गए थे।

असवाल ने बताया कि घटना में ममता देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंह, मोहन सिंह और राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। यह सभी लोग शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जोगत-तल्ला जा रहे थे।

और पढ़े  अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…