हरिद्वार- पोते ने हरकी पैड़ी पर दादा धर्मेंद्र की अस्थियां की विसर्जित..

Spread the love

 

 

दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कर दी गईं। अंतिम संस्कार के बाद अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने परिवारजनों के साथ परंपरागत पूजा-अर्चना की। इससे पहले  सनी देओल के बेटे करण ने विधि विधान के साथ हरकी पैड़ी पर अस्थियों को प्रवाहित किया।  इसके बाद होटल के पास गंगा घाट पर पूरे परिवार ने पूजा अर्चना कर स्नान किया। इसकी पुष्टि तीर्थ पुरोहित राहुल श्रोत्रिय ने की है।

अस्थि विसर्जन का पूरा कार्यक्रम पूरी गोपनीयता के साथ किया गया। परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और मौके पर मौजूद सीमित लोगों को भी किसी तरह की जानकारी साझा न करने के निर्देश दिए गए थे।

पूजा सम्पन्न होने के बाद देओल परिवार बिना किसी औपचारिकता के शांतिपूर्वक हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। घाट से होटल और फिर एयरपोर्ट तक की पूरी मूवमेंट भी सुरक्षा और गोपनीयता के बीच सम्पन्न की गई।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड-  साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 9 घंटे पहले लगा सूतक, मंदिरों के कपाट बंद, जानिए कितने बजे तक रहेगा
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love