संसद का शीतकालीन सत्र- शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल

Spread the love

ज संसद के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में पहले दोनों दिन हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद आज सदनों की कार्यवाही सामान्य रहने के आसार हैं। लोकसभा में पहले 11 बजे से प्रश्नकाल चलेगा। राज्यसभा में भी सूचीबद्ध किए गए अहम विधायी कार्यों का निपटारा किया जाएगा।

 

राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस खारिज

राज्यसभा में कई प्रपत्र सदन के पटल पर रखे गए। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि उन्होंने कार्यस्थगन के किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।

लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत

लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत हुई। संसद के शीतकालीन सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद दिवंगत पूर्व सांसदों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ। आज जन वितरण केंद्रों (PDS) से जुड़े सवाल पूछे गए। खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सांसदों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने जरूरत के मुताबिक देशभर में फूड कॉपरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की तरफ से गोदाम हायर किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अन्नवितरण योजना के तहत हर महीने गरीब परिवार के लाभार्थियों को पांच किलो गेहूं और चावल दिए जा रहे हैं।

Parliament Winter Session LIVE: शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में प्रश्नकाल

संसद के शीतकालीन सत्र में 15 कार्यदिवसों की बैठक होनी है। पहले दोनों दिन की कार्यवाही विपक्षी दलों के हंगामे की भेंट चढ़ गई। अब आज की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने की संभावना है। कार्यवाही में व्यवधान न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार शाम लोकसभा स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक की। गतिरोध दूर करने के लिए उन्होंने सभी दलों के सांसदों से आम सहमति बनाने और लोकसभा की कार्यवाही के संचालन में सहयोग की अपील की। ऐसे में माना जा रहा है कि विपक्षी दल अपनी मांगों पर हंगामा करने के बजाय अब संसद में चर्चा और सरकार से सवाल करने का विकल्प चुनेंगे।

Spread the love
और पढ़े  जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची
  • Related Posts

    Market Update: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 57.65 अंक…


    Spread the love

    BJP की नई टीम: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल…


    Spread the love