उत्तराखंड : फर्जी लैब का हुआ भंडाफोड़ लैब कि डॉक्टर हुआ गिरफ्तार.

उत्तराखंड के कोटद्वार में फर्जी रूप से कोरोना टेस्ट कर रही लैब का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार को सीआईयू यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आज कोटद्वार में एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में छापा मारा। जहां बिना सरकार की अनुमति के रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे थे।
लैब संचालक लोगों से फर्जी टेस्ट के लिए मनमाने दाम वसूल रहा था। सीओ कोटद्वार और सीआईयू की टीम ने उक्त लैब में छापा मारा।
टीम ने लैब से 22 एंटीजन किट और बिल बुक जब्त की है। लैब संचालक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत बोले-2027 का चुनाव उत्तराखंडियत बचाने का आखिरी मौका, सरकार पर साधा निशाना
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…