देहरादून / नैनीताल:- राजभवन अब हुआ ‘लोक भवन’, देहरादून-नैनीताल को लेकर जारी हुई अधिसूचना

त्तराखंड के देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन अब लोक भवन के नाम से जाने जाएंगे। सोमवार को नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी हो गई। पिछले कुछ दिनों से इस बदलाव की कवायद चल रही थी।

गृह मंत्रालय से स्वीकृति के बाद सोमवार को सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत देहरादून और नैनीताल राजभवन का नाम आधिकारिक रूप से लोक भवन कर दिया गया। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई।

देहरादून / नैनीताल:- राजभवन अब हुआ ‘लोक भवन’, देहरादून-नैनीताल को लेकर जारी हुई अधिसूचना

राजभवन शब्द का इतिहास ब्रिटिश शासन से शुरू होता है, जब गवर्नर या लेफ्टिनेंट गवर्नर के भव्य आधिकारिक आवासों को गवर्नमेंट हाउस कहा जाता था। भारत की स्वतंत्रता के बाद इन पुराने गवर्नमेंट हाउस को ही राज्यपालों का आधिकारिक निवास बना दिया गया। ब्रिटिश राज के प्रभाव को दर्शाने के लिए इन्हें राजभवन (राज्य का भवन) नाम दिया गया, जो आज तक इस्तेमाल हो रहा है।

और पढ़े  नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…