Updates: पहले से कमजोर हुआ चक्रवात तूफान दित्वाह, श्रीलंका में फंसे भारतीयों को लाया गया

Spread the love

तूफान दित्वाह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में सात किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि चक्रवाती तूफान तमिलनाडु-पुद्दुचेरी की तटरेखा के 60 किमी, 50 किमी और 25 किमी के दायरे में आएगा। चक्रवात के कारण हुई मौसमी घटनाओं के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत होने की खबर है।

 

पहले से कमजोर हुआ चक्रवात दित्वाह

चक्रवात दित्वाह कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और मौसम प्रणाली एक दिसंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से कम से कम 20 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित हो जाएगी। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश

आंध्र प्रदेश में चक्रवात दित्वाह के करीब आने के कारण के श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर शहर में भारी बारिश हो रही है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश ‘दित्वाह’ का असर बरकरार

तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में रविवार को भी चक्रवात दित्वाह का असर जारी रहा और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। चक्रवाती तूफान के उत्तरी तमिलनाडु तट के समानांतर बढ़ने के कारण अधिकारियों ने गंभीर मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। राज्य भर के जिलों, खासकर कावेरी डेल्टा क्षेत्र में, व्यापक जलभराव और दैनिक जीवन में व्यवधान की सूचना मिली है। राज्य सरकार ने स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान करने के लिए प्रभावित जिलों में 38 राहत शिविर स्थापित किए हैं।

और पढ़े  यूएन से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट: युद्धों में बच्चों पर टूटा कहर, पहली बार सरकारी सेनाएं बनीं सबसे बड़ी दोषी

Spread the love
  • Related Posts

    ओडिशा को ₹47,600 करोड़ की सौगात: प्रधानमंत्री मोदी बोले- कांग्रेस राज में पिछड़ा रहा पूर्वी भारत, अब बना विकास का गेटवे

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्वी भारत हमेशा पिछड़ा रहा। लेकिन आज यही क्षेत्र…


    Spread the love

    पाकिस्तान में फिर बमबारी: घायलों को अस्पताल ले जाते समय फिर हुआ रिमोट कंट्रोल से विस्फोट, 7 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार को हुए दो सिलसिलेवार विस्फोटों ने एक बार फिर देश में बढ़ते आतंकवाद की गंभीर तस्वीर सामने रख…


    Spread the love