WhatsApp: सरकार ने लागू किए नए साइबर सुरक्षा नियम, अब फोन से सिम कार्ड निकालते ही बंद हो जाएगा मैसेजिंग एप

Spread the love

 

भारत में वाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य एप तमाम मैसेजिंग का माध्यम बन चुके हैं, लेकिन बढ़ती साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने मैसेजिंग एप्स से जुड़े नियम पूरी तरह बदल दिए हैं।

फोन से SIM निकाली तो बंद हो जाएगा एप
केंद्र सरकार के नए साइबर सुरक्षा नियमों के अनुसार अब कोई भी मैसेजिंग एप तब तक नहीं चलेगा, जब तक फोन में एक्टिव सिम कार्ड मौजूद न हो। यानी यदि कोई यूजर सिम निकाल देता है। तो एप काम करना तुरंत बंद कर देगा।

सरकार के अनुसार, अपराधी अक्सर असली सिम निकालकर इंटरनेट या वाई-फाई के जरिए फर्जी नंबरों, वीपीएन और नकली अकाउंट से साइबर ठगी करते हैं। नया नियम इसी को रोकने के लिए बनाया गया है।

 

किन एप्स पर लागू होगा नियम?
नई गाइडलाइन अधिकतर सभी मैसेजिंग एप्स के लिए लागू हो रहा है। जैसे की वाट्सएप, टेलीग्राम, स्नैपचैट, शेयरचैट, जीचैट, जोश और ऐसे सभी एप जिनमें मोबाइल नंबर से अकाउंट चलाया जाता है।

 

कंपनियों को क्या करना होगा?
दूरसंचार विभाग  ने इस बदलाव को Telecommunication Cybersecurity Amendment Rules 2025 के तहत अनिवार्य कर दिया। कंपनियों को सुनिश्चित करना होगा कि यूजर का अकाउंट उसी समय चले जब सिम एक्टिव व मोबाइल में मौजूद हो। बैकग्राउंड में बिना सिम के एप चलने पर ऑटो लॉगआउट हो जाए। 

 

WhatsApp Web के लिए भी बदलाव
यह नियम सिर्फ मोबाइल एप के लिए नहीं बल्कि वाट्सएप वेब पर भी लागू होता है। अब वाट्सएप वेब सिर्फ हर छह घंटे के बाद खुद ब खुद लॉगआउट हो जाएगा। इसके बाद यूजर को दोबारा मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके लॉगइन करना पड़ेगा। सरकार ने मैसेजिंग एप कंपनियों को 90 दिन के भीतर नए सिस्टम को लागू करने का आदेश दे दिया है।
अभी तक मैसेजिंग एप इंस्टॉल करते समय केवल एक बार मोबाइल नंबर की ओटीपी से वेरिफिकेशन जरूरी होता था। उसके बाद, SIM कार्ड मोबाइल से निकालने पर भी एप चलता रहता था। साइबर ठग इसी लूपहोल का फायदा उठाते थे।

और पढ़े  यूएस-ईरान समझौते के बाद होर्मुज से जल्द निकलेंगे 34 भारतीय जहाज, करोड़ों किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Spread the love
  • Related Posts

    ओडिशा को ₹47,600 करोड़ की सौगात: प्रधानमंत्री मोदी बोले- कांग्रेस राज में पिछड़ा रहा पूर्वी भारत, अब बना विकास का गेटवे

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्वी भारत हमेशा पिछड़ा रहा। लेकिन आज यही क्षेत्र…


    Spread the love

    पाकिस्तान में फिर बमबारी: घायलों को अस्पताल ले जाते समय फिर हुआ रिमोट कंट्रोल से विस्फोट, 7 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार को हुए दो सिलसिलेवार विस्फोटों ने एक बार फिर देश में बढ़ते आतंकवाद की गंभीर तस्वीर सामने रख…


    Spread the love