दिल्ली- सड़क हादसा: बेकाबू हुई तेज रफ्तार मर्सिडीज, फुटपाथ पर सो रहे तीन को कुचला, 1 की मौत

Spread the love

दक्षिण पश्चिम जिले के बसंत कुंज इलाके में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां पर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। एक पीड़ित की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे बसंत कुंज इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मर्सिडीज कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी। कार चला रहा युवक गति नियंत्रण खो बैठा और कार फुटपाथ पर चढ़ गई, जहां तीन लोग सो रहे थे। कार की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आज सुबह करीब 2 बजकर 33 मिनट पर पुलिस स्टेशन वसंत कुंज नॉर्थ में एक रोड एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को मिली। आईओ स्टाफ के साथ तुरंत मॉल के सामने नेल्सन मंडेला मार्ग पर वसंत विहार की तरफ मौके पर पहुंचे।

पहुंचने पर एक मर्सिडीज G63 एक्सीडेंटल हालत में मिली। जहां 23, 35, और 23 साल के तीन घायल लोग थे। सभी एंबियंस मॉल के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी थे। जो मौके पर घायल पड़े मिले। तीनों घायलों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।

मेडिकल जांच के दौरान उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले 23 साल के रोहित को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो का अभी इलाज चल रहा है। कथित मर्सिडीज कार के ड्राइवर, जिसकी पहचान शिवम (29 साल) के तौर पर हुई है, जो करोल बाग का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घटना के समय, वह अपनी पत्नी और बड़े भाई के साथ गाड़ी चला रहा था।

और पढ़े  दिल्ली: नांगलोई में DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनी

शुरुआती जांच के मुताबिक, गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे कार एक खंभे से टकरा गई, जहां तीनों पीड़ित एक ऑटो स्टैंड पर खड़े थे। बताया जा रहा है कि आरोपी एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था। जिस कार में टक्कर मारी गई, वह शिवम के दोस्त अभिषेक की है। कानून के मुताबिक, जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से CBI फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों

    Spread the love

    Spread the loveकरूर भगदड़ मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय को पूछताछ के लिए मंगलवार को फिर से तलब किया है।…


    Spread the love

    दिल्ली: नांगलोई में DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनी

    Spread the love

    Spread the loveनांगलोई इलाके में बेकाबू डीटीसी बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आक्रोशित लोगों ने बस को रोक कर…


    Spread the love