फिर गरजा बरेली में बुलडोजर-: कुतुबखाना मंडी में नगर निगम ने की कार्रवाई, दुकानदारों में मची खलबली

Spread the love

रेली में शुक्रवार रात को कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर गरजा। इस दौरान मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल व नगर निगम का प्रवर्तन दल मौजूद रहा। यह कार्रवाई जिला उद्योग बंधु की बैठक में की गई शिकायत के बाद हुई है। नगर निगम के दो बुलडोजर दो घंटे तक कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण हटाते रहे।

कुतुबखाना मंडी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार रात को कार्रवाई की। रात 10 बजे नगर निगम की टीम मजिस्ट्रेट, पुलिस फोर्स और दो बुलडोजर लेकर कुतुबखाना सब्जी मंडी पहुंची। मंडी में आढ़त लगाने वाले, जिन्होंने अपनी दुकान के साथ रास्ते के किनारे पर कब्जा जमाया हुए थे।

 

जो फड़ लगाए हुए थे, उनके फड़ों को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर और नगर निगम की टीम पहुंचने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। फड़ वालों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए धरने तक की चेतावनी दे दी। यह कार्रवाई रात करीब 12 बजे तक चली। इस दौरान नगर निगम के अवर अभियंता अनुराग कमल भी मौजूद रहे।

हम 60 रुपये की प्रतिदिन कटवाते हैं रसीद
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान फड़ लगाने वाले सब्जी विक्रेता कहते रहे कि यह कार्रवाई अन्याय है। वह लोग प्रतिदिन 60 रुपये की रसीद नगर निगम के नाम की कटवाते हैं। इसके बाद भी यह कार्रवाई गलत है। नगर निगम के अधिकारी और जिला प्रशासन पर फड़ लगाने वाले एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते रहे।

इससे पहले भी हुई कार्रवाई, कड़े विरोध में रूका था नगर निगम
करीब एक साल पहले भी नगर निगम मंडी में फड़ लगाने वालों पर कार्रवाई की गई थी। अतिक्रमण बताकर दुकानों को नगर निगम ने व्यापारियों की शिकायत पर हटाया था। इस दौरान नगर निगम में धरना तक दिया गया और मामला शांत हो गया। लगभग एक साल बाद यह कार्रवाई दोबारा हुई है।

और पढ़े  रेलवे ट्रैक पर कटे मिले पिता-पुत्री के शव, ट्रैक पर 100 मीटर दूर खड़ी मिली कार,सामने आई पुलिस की लापरवाही 

अवर अभियंता अनुराग कमल ने बताया कि जिला उद्योग बंधु की बैठक में कुतुबखाना सब्जीमंडी में अतिक्रमण की शिकायतें आई थी। यह अभियान शिकायतों के आधार पर चलाया है, जो आगे भी चलता रहेगा। आईजीआरएस से लेकर लिखित शिकायतों पर लगातार अभियान चल रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    मुश्किल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद! पहले थे गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब जमानत के लिए पहुंचे HC

    Spread the love

    Spread the love     स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। उन पर नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों…


    Spread the love

    गोली मारी और गला चाकू से काटा, लुक्सर में सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या..

    Spread the love

    Spread the loveग्रेटर नोएडा के गांव लुक्सर में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी…


    Spread the love