Alert: अमेजन ने जारी किया अलर्ट-  30 करोड़ ग्राहकों को भेजी सेफ्टी गाइडलाइंस, जानें मामला

ब्लैक फ्राइडे शॉपिंग का क्रेज दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ साइबरक्राइम का खतरा भी कई गुना बढ़ चुका है। इसीलिए ठीक इसी समय अमेजन ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अर्जेंट अलर्ट भेजकर आगाह किया है। कंपनी के मुताबिक, लाखों हैकर्स ब्लैक फ्राइडे की भीड़ का फायदा उठाकर यूजर्स को निशाना बनाने की योजना बना चुके हैं। 2025 में अमेजन के दुनियाभर में करीब 30 करोड़ एक्टिव कस्टमर हैं और शॉपिंग सीजन में यह प्लेटफॉर्म साइबर अटैकर्स के लिए सबसे बड़ा टारगेट बन चुका है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अुनसार, हैकर्स बड़े ब्रांड्स जैसे Amazon, Netflix और PayPal की फर्जी पहचान बनाकर यूजर्स से सबसे पहले भरोसा जीतते हैं और फिर उनकी संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं। वह  अकाउंट प्रॉब्लम मैसेज, सुपर डिस्काउंट वाले भ्रामक विज्ञापन, अनऑफिशियल नंबर से टेक सपोर्ट कॉल, ई-मेल एसएमएस में खतरनाक लिंक भेजने जैसे तरीकों को अपनाते हैं।
यही तरीके अपनाकर पिछले महीनों में हॉलिडे शॉपिंग थीम वाले 18,000 से ज्यादा डोमेन रजिस्टर हुए, जिनमें से 750 फर्जी पाए गए। अमेजन जैसे दिखने वाले 19,000 डोमेन बने, जिनमें से 2,900 फेक थे। रिपोर्ट के अनुसार, स्कैम अब AI की मदद से और ज्यादा विश्वास योग्य लगने लगे हैं। वह नकली ऑर्ड र कन्फर्मेशन, भरोसेमंद टोन वाले ईमेल, फर्जी कस्टमर सपोर्ट मैसेज व असली जैसी दिखने वाली नकली वेवसाइटें बना रहे हैं।

यही कारण है कि Amazon ने यूजर्स को चेतावनी ईमेल जारी करते हुए कहा कि पर्सनल, फाइनेंशियल और अकाउंट डिटेल मांगने वाले किसी भी मैसेज पर तुरंत संदेह करें। अमेजन ने अकाउंट और पेमेंट को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी गाइडलाइन दी हैं — 

  • कस्टमर सर्विस, डिलीवरी, ट्रैकिंग और रिफंड के लिए सिर्फ ऑफिशियल अमेजन एप या वेबसाइट का उपयोग करें।
  •  शक वाले मैसेज में आए लिंक पर क्लिक न करें।
  •  टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) तुरंत चालू करें।
  • कभी भी अनऑफिशियल नंबर से टेक सपोर्ट कॉल स्वीकार न करें।
  • बहुत अच्छे ऑफर का मैसेज आने पर हमेशा दो बार सोचें, यह फर्जी भी हो सकते हैं।
और पढ़े  बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…