टिहरी गढ़वाल- आज से 3 दिन तक अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, खिलाड़ियों के पहुंचने के साथ ही बढ़ी रौनक

Spread the love

 

टिहरी झील में आज शुक्रवार से तीन दिन तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहसिक जल क्रीड़ा मुकाबले होंगे। झील में टिहरी वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत हो रही है जिसमें इंटरनेशनल प्रेजिडेंट कप व चौथे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन इंडियन कयाकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन (आईकेसीए) के सहयोग से किया जा रहा है।

प्रतियोगिता 30 नवंबर तक चलेगी। कयाकिंग एवं केनोइंग की इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित 22 देशों के लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अधिकांश टीमें, कोच और आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि बृहस्पतिवार देर शाम तक कोटीकॉलोनी पहुंच चुके हैं। खिलाड़ियों के पहुंचने के साथ ही झील क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है।पिछले कुछ वर्षों से टीएचडीसी की पहल पर टिहरी झील में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

 

इस बार भी आयोजन को सफल बनाने के लिए टीएचडीसी और आईकेसीए ने संयुक्त रूप से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। झील क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, हेलीपैड, झील में लाइनिंग और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। झील को आकर्षक रूप से सजाकर खिलाड़ियों और पर्यटकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है।

 

टीएचडीसी के डीजीएम एवं कार्यक्रम समन्वयक मोहन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। अधिकांश प्रतिभागी पहुंच चुके हैं। तीन दिनों तक झील में अलग-अलग वर्गों की ओपन कयाकिंग एवं केनोइंग स्पर्धाएं आयोजित होंगी जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

और पढ़े  लालकुआं- टांडा के जंगल में वनकर्मियों और तस्करों में फायरिंग, आरोपी 2 वाहन छोड़कर भागे, सागौन की लकड़ी जब्त

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love